रामगढ़ कैंट, झारखंड : साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव के अवसर पर रामगढ़ शहर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। पर्व के पांचवें दिन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से तड़के प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
प्रभात फेरी की अगुवाई निशान साहेब के साथ गुरजोत सिंह सैनी ने की। फेरी की शुरुआत गुरुद्वारा साहब से हुई, जो किला मंदिर, लोहार टोला, चट्टी बाजार, झंडा चौक और मेन रोड होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहब पहुंचकर संपन्न हुई।
साध-संगत ने निभाई सेवा
गुरुद्वारा साहब पहुंचने पर स्त्री साध-संगत की ओर से श्रद्धालुओं के लिए चाय और नाश्ते की सेवा की गई। इस दौरान निशान साहेब पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धा प्रकट की गई। पूरे मार्ग में गुरु महिमा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
ये रहे प्रमुख रूप से शामिल
प्रभात फेरी में गुरुद्वारा प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान सरदार अमरजीत सिंह सैनी, हरदीप सिंह, हरजीत सिंह छाबड़ा, तेजेंद्र सिंह सोनी, बबलू छाबड़ा, गुरदीप सिंह सैनी, मनजीत सिंह कुजू वाले, रौनक छाबड़ा, जसकीरत सिंह सैनी, इकबाल सिंह छाबड़ा, तेजिंदर पाल सिंह सलूजा, नरेंद्र सिंह चमन, अमन सिंह सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु शामिल रहे।
महिला श्रद्धालुओं में परमजीत कौर, जसमीत कौर सोनी, रोमी छाबड़ा, हरप्रीत कौर पवार, सुमी जोली, गुरबक्श कौर सैनी, लवली लांबा, सतविंदर कौर सैनी, निक्की लांबा, सुदेश कौर, मनप्रीत कौर सैनी, बलविंदर कौर छाबड़ा, बबली सोनी, सोमा जस्सल, रूपा कौर, लवली गांधी, बलविंदर कौर पवार समेत अन्य शामिल थीं।