रांची, झारखंड : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए झारखंड प्रदेश के 23 सांगठनिक जिलों के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। प्रदेश चुनाव अधिकारी, महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने शुक्रवार को इसकी सूची जारी की।
डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में संगठन पर्व की शुरुआत की गई थी। इसके तहत प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद मंडल और जिला स्तर पर निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इसी क्रम में आज 23 सांगठनिक जिलों में जिलाध्यक्षों का निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों में प्रदेश स्तर से नियुक्त चुनाव अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की निगरानी में निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई। शेष जिलों में निर्वाचन की प्रक्रिया अभी जारी है, जिनकी घोषणा शीघ्र की जाएगी।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची
दुमका – रूपेश मंडल
पाकुड़ – सरिता मुर्मू
जामताड़ा – सुमित शरण
देवघर – सचिन रवानी
गोड्डा – लक्ष्मी चक्रवर्ती
साहिबगंज – गौतम यादव
धनबाद (ग्रामीण) – मोहन कुंभकार
धनबाद (महानगर) – श्रवण राय
गिरिडीह (महानगर) – रंजीत कुमार राय
गिरिडीह (ग्रामीण) – महेंद्र वर्मा
हजारीबाग – विवेकानंद सिंह
चतरा – रामदेव भोक्ता
रामगढ़ – संजीव कुमार
रांची (महानगर) – वरुण साहू
रांची (पूर्वी) – विनय महतो धीरज
रांची (पश्चिम) – नरेंद्र सिंह
गुमला – सागर उरांव
सिमडेगा – दीपक पुरी
पलामू – अमित तिवारी
लातेहार – बंशी यादव
चाईबासा – गीता बालमुचू
चक्रधरपुर – दीपक पासवान
सरायकेला-खरसावां – हरे कृष्ण प्रधान
डॉ. वर्मा ने बताया कि संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए रांची ग्रामीण को पूर्वी और पश्चिमी दो सांगठनिक जिलों में विभाजित किया गया है। इसके साथ ही चक्रधरपुर और गिरिडीह ग्रामीण को भी नए सांगठनिक जिले के रूप में गठित किया गया है।
महिला एवं सामाजिक प्रतिनिधित्व पर जोर
भाजपा ने इस निर्वाचन प्रक्रिया में महिला सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी है। घोषित 23 जिलाध्यक्षों में 3 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों में 4 अनुसूचित जनजाति एवं 1 अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। इसके अलावा 8 जिलाध्यक्षों को पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश चुनाव अधिकारी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।