भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मां छिन्नमस्तिके के दरबार में की पूजा, रामगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

रामगढ़, झारखंड:  झारखंड में भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य प्रसाद साहू के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रामगढ़ पहुंचे आदित्य साहू ने मां छिन्नमस्तिके के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि और झारखंड में सुशासन की कामना की।

रामगढ़ पहुंचने पर होटल सैनी के समीप भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष श्री संजीव कुमार बाबला के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद चितरपुर ओवरब्रिज, छत्तर चौक और कोठार चौक पर रामगढ़ के तीनों मंडलों की ओर से फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष रूपा देवी, निरंजन वर्मा और संतोष साव ने नेतृत्व करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

मां छिन्नमस्तिके के दरबार में पूजा के बाद आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड की वर्तमान स्थिति में बदलाव के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से काम करेंगे और आने वाले समय में राज्य में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया जाएगा।

इसके पश्चात आदित्य साहू रांची के चर्चित अंश-अंशिका (अंश और आंशिक) लापता मामले में बरामद किए गए बच्चों के मामले में  उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सचिन प्रजापति, अनिल कुमार, डब्ल्यू साव और सन्नी नायक की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। आदित्य साहू ने कहा कि यदि भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दबाव नहीं बनाया होता तो बच्चों की सुरक्षित बरामदगी संभव नहीं होती। उन्होंने राज्य सरकार से संबंधित कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान और सहयोग देने की मांग की।

इस मौके पर भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।