
रामगढ़ (झारखंड) : राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड, रांची के प्रेस नोट संख्या–187 एवं अधिसूचना संख्या–03नि० (कार्यक्रम)–24/2013 रानि०आ०–186, दिनांक 27 जनवरी 2026 के आलोक में नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 की घोषणा कर दी गई है।
इसके तहत रामगढ़ नगर परिषद (वर्ग–क) क्षेत्र अंतर्गत नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त रामगढ़ के कार्यालय द्वारा स्थल एवं निर्वाची पदाधिकारियों का निर्धारण किया गया है। नाम-निर्देशन पत्र जिला परिषद कार्यालय, रामगढ़ (झारखंड) में दाखिल किए जाएंगे।
निर्वाची पदाधिकारी एवं निर्धारित कक्ष
कुमारी गीतांजलि, निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष) – प्रथम तल, कक्ष संख्या-01
निशा कुमारी सिंह, निर्वाची पदाधिकारी (वार्ड पार्षद, वार्ड 01 से 05) – भूतल, कक्ष संख्या-01
किशोरी यादव, निर्वाची पदाधिकारी (वार्ड 06 से 08 एवं 10 से 11) – द्वितीय तल, कक्ष संख्या-02
अमित मिश्रा, निर्वाची पदाधिकारी (वार्ड 09 एवं 12 से 15) – प्रथम तल, कक्ष संख्या-02
मनोज कुमार चौरसिया, निर्वाची पदाधिकारी (वार्ड 16 से 17 एवं 26 से 27) – प्रथम तल, कक्ष संख्या-03
तृप्ति विजय कुंवर, निर्वाची पदाधिकारी (वार्ड 18 से 21) – द्वितीय तल, कक्ष संख्या-01
मनोज कुमार गुप्ता, निर्वाची पदाधिकारी (वार्ड 22 से 25) – प्रथम तल, कक्ष संख्या-04
दीपक मिंज, निर्वाची पदाधिकारी (वार्ड 28 से 32) – द्वितीय तल, कक्ष संख्या-03
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित स्थल एवं संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नाम-निर्देशन पत्र दाखिल कर सकते हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।