रामगढ़, झारखंड : नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए 2 एवं वार्ड पार्षद पद के लिए 37 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा।
अध्यक्ष पद के लिए कुसुमलता कुमारी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 11 से पिंकी कुमारी एवं वार्ड संख्या 18 से सोनल लिंडा ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इस प्रकार शनिवार को कुल तीन अभ्यर्थियों ने अपने-अपने पदों के लिए नामांकन पत्र जमा किया।