रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में शनिवार 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले नकद पर्यवेक्षक मनोहर महतो एवं मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) अरुण कुमार साहू के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दोनों कर्मचारी अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान दोनों कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान डाकपाल मनोज कुमार ने कहा कि डाक विभाग में कार्यरत अरुण कुमार साहू एवं मनोहर महतो ने अपनी साफ-सुथरी छवि और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करते हुए बेदाग सेवानिवृत्ति प्राप्त की है, जो सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे रामगढ़ उपमंडल के मार्केटिंग कार्यकारी रविशंकर राय ने कहा कि अरुण कुमार साहू एवं मनोहर महतो ने डाक विभाग के कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और लगन से करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग में सभी कर्मचारियों को समयानुसार सेवानिवृत्त होना होता है, लेकिन बेदाग सेवानिवृत्ति प्राप्त करना गर्व की बात है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेंद्र सिंह, रामखेलाइन चौधरी, अरुण कुमार सिंह, प्रीति गुप्ता, प्रशांत कुमार सिंह, प्रिया वर्णवाल, रिमझिम, जस्मीना, त्रिदेव परिदर्शी, पंकज कुमार, शुभम सौरव, संतोष कुमार, विकास कुमार, चंदन महतो, आदर्श अनिकेत, राजकपूर, सौरव कुमार, अंकित कुमार, रंजीत रजवार, बीरबल मांझी, संतोष मुंडा, रॉकी, डब्लू, सुशील कुमार साह समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सफल एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।