रामगढ़, झारखंड नगर परिषद चुनाव: प्रिया करमाली के समर्थन में टूटी झरना मंदिर में भाजपा नेताओं ने की पूजा-अर्चना

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  रामगढ़ में होने वाले नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रिया करमाली के पक्ष में आज नामांकन से पूर्व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस, राजू चतुर्वेदी, मनोज गिरी, संजय शाह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता रामगढ़, झारखंड के प्रसिद्ध टूटी झरना मंदिर पहुंचे।

सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ के दरबार में पूजा-अर्चना कर नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया करमाली की जीत की कामना की। पूजा के बाद नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी मजबूती से चुनाव मैदान में उतर रही है।