रामगढ़, झारखंड : झारखंड के रामगढ जिले में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने वरिष्ठ पत्रकार ज्योति सिन्हाकी धर्मपत्नी पूर्णिमा सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही कायस्थ समाज के साथ-साथ स्थानीय पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्णिमा सिन्हा का असामयिक जाना समाज और परिवार दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि पूर्णिमा सिन्हा एक आदर्श महिला थीं और उनका व्यक्तित्व अत्यंत ममतामयी एवं सरल था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करें।
महासभा की ओर से यह भी कहा गया कि उनके निधन से समाज को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है।
शोक प्रकट करने वालों में कायस्थ महासभा एवं समाज के अनेक गणमान्य सदस्य शामिल रहे। प्रमुख रूप से रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. के. चंद्रा, डॉ. एन. डी. सहाय, रंजनय कुमार उर्फ कूंटू बाबू, अमित कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, बामेश्वर प्रसाद, विनोद श्रीवास्तव, राजीव पामदत्त, राजेश कुमार, धनंजय वर्मा, मुन्ना श्रीवास्तव, प्रो. प्रदीप कुमार सिन्हा, कुंवर बक्सी, सुजीत कुमार सिन्हा पप्पू, अधिवक्ता आनंद कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, सुजीत नारायण सिन्हा, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, उपेंद्र कुमार सिन्हा, सूरजदेव प्रसाद कर्ण, रोहित वर्मा, सूर्यवंश श्रीवास्तव, डॉ. संजीव कृष्ण जमुवार, अवधेश कुमार सिन्हा, संजय कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, अधिवक्ता अनुज कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिन्हा, कुश श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र कुमार सिन्हा, उमेश प्रसाद सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, नितेश रंजन, रितेश रंजन, शैलेश कुमार सिन्हा एवं आशीष कुमार सिन्हा शामिल हैं।