एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई गठित विशेष जांच टीम (SIT) के माध्यम से की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस के अनुसार यह घटना 4 फरवरी 2026 की है।
राजरप्पा थाना क्षेत्र के जामुन टोली, प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास गोला में स्थित एक ज्वेलरी दुकान संचालक को हथियार का भय दिखाकर नकद राशि, सोने के आभूषण और मोबाइल लूट लिए गए थे। इसके बाद अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे।
चारों गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस ने इस कांड में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है—
मो सद्दाम उर्फ सद्दाम उर्फ छोटू उर्फ मास, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता – मो. मुस्तकीम खलीफा, पता – पीपरा, पोस्ट–तापिन, थाना–चरही, जिला–हजारीबाग।
ऐनुल अंसारी, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता – मो. अमीन अंसारी, पता – कजरी, पोस्ट–तापिन, थाना–चरही, जिला–हजारीबाग।
मोईन अंसारी, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता – एनुल खलीफा, पता – बड़की लारी, थाना–रजरप्पा, जिला–रामगढ़।
दीपक कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता – कामेश्वर साहू, पता – केरेड़ी, थाना–केरेड़ी, जिला–हजारीबाग।
पुलिस के अनुसार, इसी गिरोह ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
मुख्य साजिशकर्ता
एसपी ने बताया कि इस घटना का मुख्य सरगना मो सद्दाम उर्फ सद्दाम उर्फ छोटू उर्फ मास है, जिसका पूर्व से बोकारो, रांची, हजारीबाग एवं रामगढ़ जिलों में आपराधिक इतिहास रहा है।
बरामद सामान
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने—
एक देसी कट्टा
8 एमएम का एक जिंदा कारतूस
सोने जैसे आभूषण (कान की बालियां, गले की चेन, मंगलसूत्र)
चार मोबाइल फोन
एक ऑल्टो कार
घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल
रॉयल एनफील्ड मेटेओर 350 मोटरसाइकिल
बरामद किया है।
एसआईटी के माध्यम से हुआ खुलासा
एसपी अजय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना और लगातार छापेमारी के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।