रामगढ़ गुरुद्वारा परिसर में इनर व्हील क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट रक्त संग्रह

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : समाज सेवा एवं मानव कल्याण के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ़ रामगढ द्वारा रामगढ़ गुरुद्वारा परिसर में एक भव्य एवं सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लब सदस्यों, स्थानीय नागरिकों, युवाओं तथा श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और मानवता की सेवा का संदेश दिया।

शिविर का शुभारंभ रामगढ गुरुद्वाराप्रबंधन समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा एवं उनकी टीम के सहयोग से किया गया।
रक्त संग्रह की पूरी प्रक्रिया सदर हॉस्पिटल रामगढ  के विशेषज्ञ चिकित्सक निशात अहमद एवं उनकी टीम तथा प्रशिक्षित तकनीशियनों की देखरेख में सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

इस रक्तदान शिविर में इनर व्हील क्लब, रामगढ़ के सहयोग से कुल 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
रक्तदाताओं को क्लब की ओर से फल, चॉकलेट, जूस, बिस्किट, पेन एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नमिता श्रॉफ, जनेशा वडेरा, मेघा बगरिया, नीरु साहनी, अनुराधा श्रॉफ, जस्मीत कौर, पिंकी गांधी, पिंकी पोद्दार, परमजीत भुसरी, जसबिंदर होरा, श्वेता जैन, बलविंदर कौर, निधि चौधरी, अविनाश कौर, अंबाली जैन, पूनम सिंघानिया सहित अनेक सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।