रामगढ़, झारखंड : विश्वकर्मा लोहार समाज, जिला Ramgarh, झारखंड की ओर से आगामी 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4 बजे से किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन आदेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला, बिजुलिया तालाब रोड, नियर रानी सती मंदिर, रामगढ़, झारखंड में किया जाएगा।
आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के सभी सदस्यों एवं उनके परिवारों के लिए होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिलेभर से समाज के लोग शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम में अनु विश्वकर्मा (वार्ड पार्षद, सिरका) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आयोजन को लेकर बताया गया कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक के रूप में जिला अध्यक्ष सीताराम विश्वकर्मा की भूमिका रहेगी, जबकि रामगढ़ जिला विश्वकर्मा (लोहार) समाज के सम्मानित सदस्यगण आयोजन में सहभागिता करेंगे।
आयोजन समिति ने समाज के सभी लोगों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।