रामगढ़, झारखंड : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में ‘पीपुल फर्स्ट कल्चर’ के तहत फरवरी माह में जन्मदिन मनाने वाले कुल 211 कर्मचारियों के सम्मान में 28 फरवरी 2026 को भव्य सामूहिक जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में जीएफए के 81 कर्मचारी, एचएसपीए के 124 कर्मचारी (ऑडिटर सहित) तथा हेड ऑफिस, रांची से 6 कर्मचारी शामिल हुए। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर उत्साह और उल्लास के साथ इस विशेष अवसर को मनाया।
कार्यक्रम में अनंत शंकर सेठ सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा। समारोह का आयोजन एचएसपीए कैंटीन, जीएफए कैंटीन तथा मुख्य कार्यालय, रांची में एक साथ किया गया।
कंपनी प्रबंधन के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना, टीम भावना को सुदृढ़ करना तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। समारोह के दौरान केक कटिंग की गई, शुभकामना संदेश दिए गए तथा सभी जन्मदिनधारी कर्मचारियों को सामूहिक रूप से बधाई दी गई।
वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा, परिश्रम एवं समर्पण ही कंपनी की निरंतर प्रगति का आधार है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन संगठन में आपसी सहयोग, विश्वास और पारिवारिक वातावरण को मजबूत करते हैं।
प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि बीएफसीएल अपने प्रत्येक कर्मचारी को परिवार का हिस्सा मानता है और उनकी खुशियों को अपनी सफलता का अभिन्न अंग समझता है। अंत में सभी जन्मदिन मनाने वाले कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।