चेंबर भवन में होली मिलन समारोह, उद्यमी-व्यापारियों की रही सहभागिता

Spread the love

 रामगढ़, झारखंड :  बिजुलिया स्थित महामूर्ख सभागार में शनिवार की देर शाम रामगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमी एवं व्यापारी शामिल हुए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में होली के रंगों और सौहार्द का वातावरण बना रहा।

समारोह की मुख्य अतिथि ममता देवी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बजरंग महतो उपस्थित रहे। इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी को परंपरागत रूप से ‘महामूर्ख’ की उपाधि से नवाजा गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में मशहूर गायक कमल बगड़िया एवं ध्रुव सिंह ने पारंपरिक होली गीत एवं फाग प्रस्तुत कर उपस्थित व्यवसायियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामगढ़ की विधायिका ममता देवी ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन उद्यमियों एवं व्यापारियों के बीच एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की।

मंच का संचालन झारखंड चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने किया। अंत में सभी अतिथियों व प्रतिभागियों के लिए लजीज भोजन की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, प्रदीप कुमार सिंह, विमल बुधिया, अशोक जैन, चेंबर उपाध्यक्ष अमरेश गणक, मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी, सह सचिव इंद्रपाल सिंह सैनी सहित अभिजीत कुमार, अधिवक्ता विधान सिंह, अरुण बगड़िया, राहुल जैन, निलेश कुमार गुप्ता, नरेंद्र सिंह, निशु प्रसाद, महेश बंसल, पप्पू जस्सल, मृत्युंजय केसरी, रमेश बैंदिया, रविंद्र कुमार साहू, परमजीत सिंह सैनी, किशोर जाजू, नरेंद्र सिंह चमन, गुरजीत सिंह, रमन मेहरा, मनमोहन सिंह लाम्बा, ओंकार मल्होत्रा, सुरेंदर सोबती, किशोरीलाल केसरी, सुरेश बगड़िया, राज अग्रवाल, रविंदर सिंह बिट्टी, राजकुमार अग्रवाल, पिंटू बाबू, सुनील कुमार सिन्हा, सुनील दुबे, अनिल मित्तल, परशुराम साह, निर्मल गोयल, गुरजीत सिंह छाबड़ा, के.एल. केसरी, निवेश कुमार, राम प्रवेश गुप्ता, राजेश कुमार, अशोक बंसल, चंद्रशेखर सिंह, निशांत गुप्ता समेत कई उद्यमी एवं व्यवसायी उपस्थित थे।