झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज : कल से बारिश के आसार, दो दिन वज्रपात और आंधी का अलर्ट

Spread the love

रांची, झारखंड : राज्य में मौसम का रुख एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के रांची स्थित केंद्र के अनुसार 7 मार्च से झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना है। आगामी चार दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। साथ ही दो दिनों के लिए वज्रपात और तेज आंधी की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम केंद्र द्वारा 6 मार्च 2026 को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले चार दिनों के दौरान तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

7 मार्च को इन जिलों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 7 मार्च को पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

8 मार्च को इन जिलों में असर

8 मार्च को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

9 मार्च को इन क्षेत्रों में वर्षा

9 मार्च को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा और हजारीबाग जिलों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

10 मार्च को यहां होगी बारिश

10 मार्च को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह और बोकारो जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

वज्रपात और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा और हजारीबाग जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात और तेज आंधी चलने की आशंका है।

वहीं 10 मार्च को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह और बोकारो जिलों में भी वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।