एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी, घरेलू गैस 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा

Spread the love

नई दिल्ली : देशभर में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। 7 मार्च 2026 से घरेलू और कॉमर्शियल दोनों प्रकार के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरों के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 60 रुपये तक महंगा हुआ है, जबकि 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में लगभग 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।