रामगढ़, झारखंड : भारतीय जनता पार्टी के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल का जन्मोत्सव रामगढ़ कैंट मंडल में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पाण्डेय ने सांसद मनीष जायसवाल को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद के जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
इस मौके पर राजीव पम्मदत, शीतल सिंह, दीपक सोनकर, शशि शेखर सिंह, संतोष शाह, ऋषिकेश सिंह, संजय अग्रवाल, अजीत गुप्ता, सौरभ जायसवाल, अमित ठाकुर, जगदीश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अरविंद सिंह, धीरेंद्र साव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।