प्रधान डाकघर रामगढ कैंट में नव नियुक्त सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान का स्वागत

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ कैंट स्थित प्रधान डाकघर में नव नियुक्त सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान का डाक विभाग के कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर डाकघर परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में डाक कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान ने कहा कि डाक विभाग की सेवाओं को जिले के हर कोने तक जनसेवा की भावना के साथ पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि डाकघर की विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी कर्मचारियों को मिलकर काम करना होगा।

उन्होंने जिले भर के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों के शून्य बैलेंस पर डाकघर में खाते खोलने का अभियान चलाने के लिए डाक कर्मचारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डाक विभाग का उद्देश्य है कि प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों का डाकघर में खाता हो, ताकि वे विभाग की योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।

इसके बाद उन्होंने डाक कर्मचारियों के साथ बैठक कर डाक विभाग की योजनाओं और सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की तथा सभी को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डाक निरीक्षक रामगढ़ पूर्वी आशीष कुमार पांडे, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय, नरेंद्र कुमार सिंह, रामखेलावन चौधरी, अरुण कुमार सिंह, चंद्रशेखर कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, शम्भू दत्त सिंह, कुंदन कुमार, त्रिदेव प्रियदर्शी, बबन कुमार राय, राजकपूर, शुभम कुमार, रणजीत कुमार रजवार, आशीष कुमार झा, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, भारती टुडू, चंदन कुमार, अमन कुमार, विकास कुमार, रंजन कुमार सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी कर्मचारियों ने सहायक डाक अधीक्षक का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।