कुजू में सरना स्पोर्टिंग क्लब वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 का समापन, हजारीबाग टीम बनी विजेता

Spread the love

कुजू (रामगढ़), झारखंड : सीसीएल तोपा परियोजना के सरना मैदान में आयोजित दिन-रात सरना स्पोर्टिंग क्लब वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 का समापन शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू कुमार उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई कुल 12 टीमों ने भाग लिया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान रोमांचक व कांटेदार मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों के शानदार खेल ने मैदान में मौजूद खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।

कई मुकाबलों के बाद फाइनल मैच हजारीबाग और तोपा सीनियर की टीमों के बीच खेला गया। फ्लड लाइट में खेले गए इस मुकाबले का दृश्य देखने लायक था। बेहतरीन स्मैश, सटीक प्लेसमेंट, चाप और दमदार सर्विस के दम पर हजारीबाग की टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि कड़े मुकाबले में तोपा सीनियर की टीम उपविजेता रही।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि पिंटू कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को क्रमशः बड़ा और छोटा शील्ड देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता का सफल संचालन रेफरी रेहान और आफताब ने अपने सहयोगियों के साथ किया, जबकि करण ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य तथा आसपास के बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।