कुजू (रामगढ़), झारखंड : रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र स्थित सीसीएल की तोपा परियोजना में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) की ओर से तोपा परियोजना के पीट कार्यालय सभागार परिसर में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुजू जीएम राजीव कुमार सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पीओ तोपा मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत शॉल और गमछा देकर किया गया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति के बिना समाज और कार्यक्षेत्र की कल्पना अधूरी है। महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है और उनके योगदान से ही समाज व संस्थान आगे बढ़ते हैं।
कार्यक्रम के दौरान कोलियरी में कार्यरत सभी महिलाओं को यूनियन की ओर से गमछा और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेश्वर राम ने की, जबकि संचालन शाखा सचिव मंगलदेव महतो ने किया।
इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष निर्गुण महतो, खान प्रबंधक अनुभव गौरव, सुरक्षा पदाधिकारी आलोक कुमार सिंह, खान प्रभारी सुबोध कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शंकर गिरी, रियाज अंसारी, डीडी मंडल, महेश प्रजापति, प्रभु बेदिया, धर्ममुनी देवी, लक्ष्मी पांडे, रेखा कुमारी, फूलो कुमारी, कविता देवी, अनीता देवी, हकीबुन निशा, सोनी कुमारी, बुधनी कुमारी, ठकुरी देवी, सरस्वती देवी, सालको देवी, शकुंतला देवी, मुन्नी देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।