बरकाकाना के छठ तालाब में ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत सफाई अभियान, लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  नगर परिषद रामगढ़ के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन के आदेशानुसार नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बरकाकाना स्थित छठ तालाब में “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान श्रमदान कर छठ तालाब परिसर की साफ-सफाई की गई। साथ ही लोगों को गंगा सहित अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर स्वच्छता सुपरवाइजर सलमान अंसारी, अनुराधा कुमारी, वार्ड इंचार्ज गुलाम मुर्तुजा, सुमित श्रीवास्तव और मुमताज अंसारी सहित नगर परिषद के सफाई मित्र उपस्थित रहे। सभी ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

नगर परिषद रामगढ़ की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।