जानकारी के अनुसार, एक जुलूस में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे, जबकि दूसरे जुलूस में विधायक सरयू राय शामिल थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए।
बताया जाता है कि भूपेंद्र सिंह उर्फ मस्तान और आशुतोष राय के बीच मामूली कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया, जिससे स्थिति नियंत्रण में आ गई।
घटना की सूचना मिलते ही बन्ना गुप्ता और सरयू राय भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक विवाद शांत हो चुका था। इसके बाद जुलूस पुनः शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा।
घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय प्रशासन भी सतर्क है और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है, ताकि भविष्य में किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो