रामगढ, झारखंड : झारखंड में विधानसभा सत्र के दौरान सनातन धर्म और मां सरस्वती को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में विभिन्न जिलों में आक्रोश का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में जिले के सुभाष चौक पर गुरुवार शाम विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला एवं विधायक रौशन लाल चौधरी ने किया। प्रदर्शन शाम करीब 5:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार लगातार धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियां कर रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। सुभाष चौक पर हुए इस विरोध कार्यक्रम में कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान अनिल राय, राजू चतुर्वेदी, महेंद्र महतो, डॉ. संजय सिंह, रंजन फौजी, सुशांत कुमार पाण्डेय, संतोष शर्मा, अजय प्रियदर्शी, भीम सेन चौहान, प्रवीण कुमार सोनू, सोनू कुशवाह, नामेंद्र चंचल, कुणाल, ऋषिकेश सिंह, रूपा देवी, शीतल सिंह, मणिशंकर ठाकुर, अनिल सोनी, सुनील साहू, विनोद गोप, विजय खटीक, अरविंद सिंह, जीतू यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की टिप्पणियां बंद नहीं हुईं, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।