रामगढ, झारखंड :झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार संध्या डॉ. प्रवीण तोगड़िया का आगमन हुआ, जहां समर्थकों द्वारा गोला से लेकर रामगढ़ तक जगह-जगह रोककर उनका भव्य स्वागत किया गया। सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सैकड़ों समर्थकों की उपस्थिति में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
समर्थक के साथ प्रवीण तोगड़िया
अपने संबोधन में उन्होंने हिंदू समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि जातियों में बंटकर हिंदुओं की संख्या कम आंकी जाती है, जबकि सभी को पहले स्वयं को हिंदू के रूप में पहचानना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस एकता से समाज की वास्तविक ताकत सामने आएगी।
डॉ. तोगड़िया ने ‘हिंदू हेल्पलाइन’ नंबर 02066803300 जारी करते हुए बताया कि इस माध्यम से अब तक लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए इस नंबर का उपयोग करें।
उन्होंने यह भी कहा कि रामगढ़ जिले में कहीं भी हिंदुओं को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए और प्रशासन को गौहत्या जैसे अपराधों पर सख्ती से नियंत्रण करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज, ब्राह्मण समाज, क्षत्रिय समाज सहित विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रकाश मिश्रा, प्रशांत सिंह, दीपक मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष, हिंदू रक्षा दल), दीपक सिसोदिया (सुप्रीमो, हिंदू टाइगर फोर्स), रविन्द्र शर्मा, गौतम सिंह, पंकज भारती, अयोध्या प्रसाद वर्मा, भरेच नगर सांडी निवासी सोनू दूबे, मनोज सिंह, गप्पू यादव, विजय सिंह, पप्पू यादव, संतोष शाह सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।