असम चुनाव 2026 : झामुमो ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जानें किस सीट से कौन प्रत्याशी

Spread the love

रांची / गुवाहाटी : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर अपने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है, जिससे चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है।

जारी सूची के अनुसार विधानसभा क्षेत्रवार उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं :-

  1. मजबत (47) – प्रीति रेखा बरला

  2. बिस्वनाथ (70) – तेहरू गोर

  3. खुमताई (106) – अमित नाग

  4. चाबुआ (87) – भुबेन मुरारी

  5. गोसाईगांव (01) – फेड्रिकसन हसदा

  6. सोनारी (93) – बलदेव तेली

  7. दुलियाजन (90) – पीटर मिंज

  8. रोंगोनाडी (74) – पाबन साउताल

  9. डिगबोई (84) – भारत नायक

  10. भेरगांव (45) – प्रभात दास पनिका

  11. तिंगखोंग (91) – महावीर बास्के

  12. बरछल्ला (66) – अब्दुल माजन

  13. रंगापाड़ा (68) – मैथ्यू टोपनो

  14. मार्गेरिटा (83) – जर्नल मिंज

  15. नाहरकटिया (92) – संजय बाघ

  16. माकुम (85) – मुना कर्मकार

  17. डूमडूमा (82) – रतनाकर ताती

  18. सरुपथार (107) – साहिल मुंडा

  19. तिताबर (102) – एमएस सोनिया

  20. बोकाजन (एसटी) (108) – प्रतापचिंग रंगफर

  21. खोवांग (89) – प्रभाकर दास

झामुमो के इस फैसले को पूर्वोत्तर भारत में अपनी राजनीतिक उपस्थिति मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी आदिवासी बहुल क्षेत्रों और स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनाव मैदान में उतरी है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि असम में झामुमो की यह सक्रियता चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां आदिवासी मतदाताओं की संख्या अधिक है।