असम चुनाव 2026 : झामुमो ने दो सीटों पर प्रत्याशी उतारकर बढ़ाई सियासी हलचल

Spread the love

 रांची / गुवाहाटी : असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में झारखंड  मुक्ति  मोर्चा (झामुमो) ने भी दो महत्वपूर्ण सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है।

पार्टी ने मजबत विधानसभा क्षेत्र से प्रीति रेखा बरला को टिकट दिया है, जबकि सोनारी सीट से बलदेव तेली को उम्मीदवार बनाया गया है।

झामुमो का यह कदम पूर्वोत्तर में अपनी राजनीतिक मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी स्थानीय मुद्दों और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता देकर चुनावी रणनीति पर काम कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में सामाजिक रूप से सक्रिय हैं और जनता के बीच उनकी पहचान भी अच्छी है, जिससे पार्टी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

असम विधानसभा चुनाव 2026 में विभिन्न दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में झामुमो की भागीदारी से चुनावी समीकरण और भी दिलचस्प होते नजर आ रहे हैं।