पतरातू (रामगढ), झारखंड : पतरातू थाना क्षेत्र के पीटीपीएस न्यू मार्केट में दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, न्यू मार्केट निवासी एक महिला घर के लिए राशन लेकर लौट रही थीं। जैसे ही वह अपने घर के समीप पहुंचीं, उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक तेजी से उनके पास आए। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली और दोनों फरार हो गए। पूरी घटना इतनी अचानक हुई कि महिला को संभलने का अवसर भी नहीं मिला।
घटना के बाद पीड़िता ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों व पुलिस को दी गई। पीड़िता द्वारा पतरातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना कैमरे में कैद हुई है और इसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए गश्त बढ़ाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत था