रामगढ़ (झारखंड) : इंडिया पोस्टके हजारीबाग डिवीजन में डाक जीवन बीमा (PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
डाक अधीक्षक निरंजन कुमार, सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवानऔर डाक निरीक्षक आशीष पांडेयके निर्देश पर जिले भर के डाक कर्मचारी पिछले कई दिनों से लोगों को इन योजनाओं से जोड़ने में जुटे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष के अंतिम सप्ताह को देखते हुए डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा का “महामेला” आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक प्रीमियम संग्रह करना और हजारीबाग डिवीजन को देश में फिर से शीर्ष स्थान दिलाना है।
डाक अधीक्षक ने कहा कि डिवीजन के सभी डाक कर्मियों के सामूहिक प्रयास से हजारीबाग पहले भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुका है और इस बार भी सभी के सहयोग से नया इतिहास रचने की उम्मीद है।
इसी क्रम में रामगढ़ सब डिवीजन के मार्केटिंग एक्सेक्यूटिव रविशंकर राय ने अपने सहयोगी डाक सहायक एसआरसी रोहित कुमार के साथ रामगढ़ कैंट छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी पदाधिकारी अनंत आकाशसे शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने डाक विभाग की ओर से गंगाजल और वार्षिक कैलेंडर भेंट किया तथा विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।
मुख्य अधिशासी पदाधिकारी अनंत आकाश ने डाक विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने आगामी डाक जीवन बीमा महामेला के लिए शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि डाक कर्मियों की मेहनत, लगन और समर्पण के कारण ही हजारीबाग डिवीजन लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।