छावनी परिषद रामगढ़ के सीईओ अनंत आकाश का तबादला, विवेक सिंह होंगे नए मुख्य अधिशासी अधिकारी

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: छावनी परिषद रामगढ़ के मुख्य अधिशासी पदाधिकारी अनंत आकाश का तबादला कर दिया गया है। रक्षा संपदा निदेशालय, नई दिल्ली द्वारा जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार अनंत आकाश को देहरादून स्थानांतरित करते हुए रक्षा संपदा पदाधिकारी (डीईओ) के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं देहरादून में कार्यरत रक्षा संपदा पदाधिकारी विवेक सिंह को छावनी परिषद रामगढ़ कैंट का नया मुख्य अधिशासी पदाधिकारी (सीईओ) बनाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, विवेक सिंह जल्द ही रामगढ़ पहुंचकर अपने पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल को छावनी परिषद के कामकाज में नई गति और दिशा देने के रूप में देखा जा रहा है।