गढ़वा (झारखंड) : पीएम जीवन ज्योति व सुरक्षा बीमा योजना के लाभुकों को चेक वितरण, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश 

Spread the love

गढ़वा (झारखंड) : समाहरणालय गढ़वा में मंगलवार को तृतीय त्रैमासिक बैठक का आयोजन उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में डीएलसी की पूर्व कार्यवाही रिपोर्ट, सीडी रेश्यो, केसीसी सैचुरेशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, वित्तीय साक्षरता एवं आरसेटी सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत चयनित लाभुकों को दो-दो लाख रुपये के चेक का वितरण किया गया। अग्रगति इंडिया के सीएफएल केंद्रों के सहयोग से मेराल, सगमा एवं भवनाथपुर प्रखंड के तेतरी देवी, अली रज्जा अंसारी, अशोक पाल एवं नंदलाल पाल को उप विकास आयुक्त द्वारा चेक प्रदान किया गया।

उप विकास आयुक्त ने सभी बैंकर्स को निर्देश दिया कि जिन लाभुकों का बीमा किया गया है, उन्हें समय पर योजना की राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनी रहे।

बैठक में आरबीआई के एलडीओ उदिप्त प्रकाश, एलडीएम सत्यदेव कुमार रंजन, नाबार्ड के डीडीएम, आरसेटी निदेशक डी.टी. लुगुन, एफएलसी के राजीव कुमार दुबे, कमल कुमार, कुशध्वज तिवारी, जिला समन्वयक श्याम सुंदर महतो, सीएफएल कोऑर्डिनेटर गुरुदेव विश्वकर्मा, जनार्दन प्रसाद, बीरेंद्र ठाकुर, नेहा चौरसिया, ऐसून खातून सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।