डाक विभाग के महामेला में 1.38 करोड़ की बीमा पॉलिसी, रविशंकर राय ने बनाया नया रिकॉर्ड

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में डाक विभाग द्वारा डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को हजारीबाग डिवीजन के तहत आयोजित महामेला में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई।

डाक अधीक्षक हजारीबाग निरंजन कुमार, सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान एवं डाक निरीक्षक आशीष कुमार पांडे के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न डाकघरों के डाक सेवक इस अभियान में जुटे हुए थे।

महामेला के दौरान रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में एक ही दिन में 1 करोड़ 38 लाख 50 हजार रुपये की बीमा पॉलिसी की गई। इस उपलब्धि के साथ मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

इस अभियान में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में बीमा योजनाओं में निवेश किया। रविशंकर राय ने अकेले एक दिन में 5 लाख 14 हजार 992 रुपये की प्रीमियम राशि सरकारी खजाने में जमा कराई।

रविशंकर राय ने इस सफलता का श्रेय अपने वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन और प्रधान डाकघर के कर्मचारियों के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा देश की सबसे पुरानी बीमा योजनाओं में शामिल हैं, जिनमें कम प्रीमियम पर अधिक बोनस का लाभ मिलता है। आज रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में डाक जीवन बीमा ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 85 लोगों का बीमा किया गया जिसमे 1128032/-ग्यारह लाख अठाईस हजार बतीस रुपये मात्र प्रीमियम राशि जमा किया गया

इसके साथ ही महापर्व चैती छठ के अवसर पर रविशंकर राय ने छठ व्रतियों के बीच डाक विभाग की ओर से गंगाजल वितरण किया और विभाग के कर्मचारियों के लिए आशीर्वाद की कामना की।