कुजू (झारखंड) में चैती दुर्गा पूजा की धूम: पंडाल का पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

कुजू, (रामगढ़)  झारखंड : चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर श्री-श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा प्राचीन शिव-दुर्गा मंदिर में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने माता के दरबार का पट खोलकर विधिवत उद्घाटन किया।

पट खुलते ही पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं के मनोहारी स्वरूप का दर्शन, पूजन और वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर श्री-श्री सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष शिवकुमार प्रसाद, सचिव अमित कुमार केशरी सहित अमर सिंह, इंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रवीण मेहता, संतोष मेहता, चंदन केशरी, धर्मराज राम, राजेश प्रसाद, रितेश केशरी, इंद्र मोहन शर्मा, वीरू कुमार, रामदेव प्रसाद, मोती प्रसाद, पुजारी भैरव गांगुली, चंदन चक्रवर्ती, वंशी पांडेय, भारत पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए और जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।