रामगढ़, झारखंड : शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में बासंती नवरात्रा शुक्रवार को भंडारा के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर रामगढ़, झारखंड सहित आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी का प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर में बासंती नवरात्रा की शुरुआत 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ हुई थी, जो शुक्रवार को अटूट भंडारा के साथ संपन्न हुआ। भंडारा सुबह 8 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा, जिसमें श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता के जयकारे के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में पंजाबी हिन्दू बिरादरी एवं मंदिर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरत चन्द्र वासुदेव, महासचिव महेश मारवाह सहित सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।