रांची (झारखंड) में पेंशनर कल्याण समाज का रजत जयंती समारोह संपन्न, 11 पदाधिकारी सम्मानित

Spread the love

रांची, झारखंड : झारखंड पेंशनर कल्याण समाज की स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर 29 मार्च 2025 को रांची समाहरणालय के सभागार में भव्य सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्याध्यक्ष रामसेवक तिवारी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत राज्याध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के माल्यार्पण से स्वागत के साथ हुई। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. एच. पी. नारायण ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें इस अधिवेशन में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, हालांकि उन्होंने इस बात पर अफसोस भी जताया कि वे इतने वर्षों तक इस समाज से जुड़े नहीं रहे। उन्होंने समाज के कार्यों की सराहना करते हुए पेंशनर कल्याण समाज का परिचय पत्र दिखाने पर नि:शुल्क इलाज की सुविधा देने की घोषणा की।

विशिष्ट अतिथि रांची विश्वविद्यालय की प्रो. डॉ. आभा झा ने भी सभा को संबोधित किया। महासचिव चंद्रनाथ झा ने समाज की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि रविन्द्रनाथ पांडेय एवं कोषाध्यक्ष आर. एन. पांडे ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा रखा।

समारोह के दौरानझारखंड पेंशनर कल्याण समाज के रजत जयंती समारोह में गिरिडीह जिला के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंघ, रामगढ़ जिला के अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, बरही अनुमंडल के सचिव महेंद्र दुबे, राहें प्रखंड के अध्यक्ष के के सिंह, सरायकेला – चांडिल के अध्यक्ष आशुतोष दां, देवघर के जिला सचिव जय प्रकाश सिंह सिंह, पलामू के जिला सचिव श्री किशोरी जसवाल , गढ़वा के जिला सचिव के के यादव, बहरागोड़ा के आशुतोष नंदी, बोकारो के ललित प्रसाद सिन्हा जिला अध्यक्ष आदि 11 झारखंड पेंशनर कल्याण समाज के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि डॉ . एच पी नारायण द्वारा “पेंशनर विभूषण सम्मान ” एवं मोमेंटो पप्रदान कर सम्मानित किया गया।

अधिवेशन के दूसरे सत्र में सर्वसम्मति से रामसेवक तिवारी को पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, साथ ही सभी पूर्व पदाधिकारियों को भी उनके पदों पर बरकरार रखा गया।

कार्यक्रम में राज्य उपाध्यक्ष उमेश पांडे, सचिव विवेकानंद मिश्र, कोषाध्यक्ष रविन्द्रनाथ पांडे, सुमित मिश्र, मंगा उरांव सहित विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

मंच संचालन ए. के. लाल ने किया, जबकि महासचिव चंद्रनाथ झा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।