रामगढ़ (झारखंड) : 4 अप्रैल को ‘अभ्युदय’ टैक्स कॉन्फ्रेंस, देशभर के विशेषज्ञ करेंगे शिरकत

Spread the love

रामगढ़ कैंट (झारखंड) : कर क्षेत्र के पेशेवरों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 04 अप्रैल 2026 को रामगढ़ में ‘अभ्युदय’ नामक एक दिवसीय भव्य टैक्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन All India Federation of Tax Practitioners (ईस्टर्न जोन) एवं रामगढ़ टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

इस सम्मेलन का आयोजन रांची रोड स्थित सिद्धि विनायक होटल एवं बैंक्वेट में किया जाएगा, जहां देश के नामचीन कर विशेषज्ञ अपने अनुभव और ज्ञान साझा करेंगे।

प्रमुख वक्ता देंगे मार्गदर्शन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अर्पित हलदिया (जोधपुर) शामिल होंगे। इसके अलावा प्रत्यक्ष कर विषय पर गिरिधर ढेलिया (कोलकाता) अपने विचार रखेंगे।

जीएसटी विषय पर सुनील अग्रवाल एवं दिव्या अरोड़ा गुप्ता (मुजफ्फरपुर) विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।

आयोजन समिति

इस सम्मेलन के अध्यक्ष महेश प्रसाद सिन्हा हैं, जबकि सह-अध्यक्ष के रूप में आनंद हेतमसरिया जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

संयोजक विवेक अग्रवाल एवं सचिव सूरज प्रसाद हैं, जबकि इस आयोजन के संरक्षक सुरेश पी. अग्रवाल हैं।

ज्ञान और नेटवर्किंग का मंच

आयोजकों के अनुसार, ‘अभ्युदय’ कॉन्फ्रेंस कर प्रैक्टिशनर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कंपनी सेक्रेटरीज, अधिवक्ताओं और व्यापारिक जगत से जुड़े लोगों के लिए एक उत्कृष्ट मंच साबित होगा। यहां नवीन कर कानूनों, जीएसटी अपडेट्स और व्यावहारिक अनुभवों पर चर्चा होगी।

एसोसिएशन ने सभी संबंधित पेशेवरों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस सम्मेलन को सफल बनाएं और अपने ज्ञान को समृद्ध करें।

इस मौके पर एसोसिएशन के कई सदस्य, जिनमें ओमप्रकाश नायक, अमित अग्रवाल, विजय लाल, प्रदीप कुमार, निशांत शर्मा, विपुल सिंह, रोशन कुमार, राजेश प्रसाद, संदीप खंडेलवाल, विवेक अग्रवाल, सूरज प्रसाद, आनंद हेतमसरिया, महेश प्रसाद सिन्हा और आकाश भंडारी सहित अन्य मौजूद रहेंगे।