रामगढ थाना क्षेत्र के अरगड्डा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, युवक की मौत

Spread the love

दुर्घटना ग्रस्त मोटरसाइकिल

अरगड्डा, रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ थाना क्षेत्र के अरगड्डा मोड़ पर सोमवार की संध्या एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने भीषण हादसा कर दिया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक कार और सड़क किनारे स्थित राशन दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा।

युवक का शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बालू लदा ट्रैक्टर तेज गति से आ रहा था। इसी दौरान अरगड्डा मोड़ पर उसने एक मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए पास के राशन दुकान में जा घुसा।

हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक, जो हेसला पेट्रोल पंप में कार्यरत था, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में अन्य किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक और उस पर सवार मजदूर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद प्रशासन से तेज रफ्तार और अवैध बालू परिवहन पर सख्ती से नियंत्रण तथा अवैध बालू धोने वाले ट्रेक्टर पर रोक लगाने की मांग की है।