नक्सली नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, रिम्स में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

Spread the love

रांची (झारखंड) : प्रतिबंधित नक्सली संगठन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (माओवादी) के वरिष्ठ नेता और राजनीतिक ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का शुक्रवार को निधन हो गया। सुबह करीब 6 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने इलाज के दौरान सुबह लगभग 10 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 घटना के बाद मामले की औपचारिक प्रक्रिया के तहत दंडाधिकारी की नियुक्ति भी की गई है।

75 वर्षीय प्रशांत बोस लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सितंबर 2021 में सरायकेला से उनकी पत्नी शीला मरांडीके साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से वे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद थे। उनकी पत्नी फिलहाल जेल में ही हैं।

नक्सली संगठन में प्रशांत बोस को एक प्रमुख रणनीतिकार और मुख्य संचालक के रूप में जाना जाता था।