रामगढ़ कैंट (झारखंड) : Inner Wheel Club of Ramgarh द्वारा समाज सेवा के तहत एक सराहनीय कदम उठाते हुए रामगढ़ पुलिस थाना परिसर में शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया है। इस कूलर को सुरक्षित रखने के लिए उसके ऊपर शेड का निर्माण भी कराया गया है, ताकि यह हर मौसम में सुचारू रूप से कार्य करता रहे।
सुविधा को और अधिक उपयोगी बनाने के उद्देश्य से क्लब की ओर से थाना परिसर की बाहरी दीवार पर एक वॉश बेसिन भी लगाया गया है। इससे राहगीरों, डाकघर आने-जाने वाले लोगों तथा गांधी घाट (मुक्तिधाम) जाने वाले लोगों को भी स्वच्छ और ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
इस पहल के माध्यम से क्लब ने न केवल पुलिसकर्मियों बल्कि आम लोगों की जरूरतों का भी ध्यान रखा है। स्थानीय लोगों द्वारा इस कार्य की सराहना की जा रही है।
क्लब अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने बताया कि आगे भी इस तरह के जनहितकारी कार्य लगातार किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर थाना प्रभारी वीणा कुमारी, पुलिस थाना के अन्य अधिकारी एवं क्लब की सदस्याएं—जनेशा वडेरा, निधि चौधरी, नीरु साहनी, अनुराधा श्रॉफ, पिंकी पोद्दार, जसबिंदर होरा, नवलजीत कौर, मधु अग्रवाल, रंजू अग्रवाल, श्वेता जैन, मधु बरेलिया, मीरा बगड़िया, जसमीत कौर, ममता बसंत, दीपा वडेरा, अविनाश कौर, नीतू अग्रवाल, राजेंद्र बुधवार, हरमीत कौर, जसप्रीत कौर सहित कई लोग उपस्थित रहे।