रामगढ़, झारखंड : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रामगढ़ कैंट मंडल में 6 अप्रैल 2026 को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 6:30 बजे सुभाष चौक, महात्मा गांधी थाना चौक एवं बाबा साहब अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद सुबह 9:00 बजे मंडल कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा।
दोपहर 3:00 बजे जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित होगा, जबकि 3:30 बजे पार्टी के इतिहास और विकास पर चर्चा की जाएगी। शाम 7:00 बजे मंडल कार्यालय में दीप उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के संयोजक सौरभ जायसवाल तथा सह-संयोजक के रूप में आकाश गुप्ता और सुमित अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में सौरभ जायसवाल, अजीत गुप्ता, सुमित अग्रवाल, विक्रांत कुमार गुप्ता, अमर कुमार, आकाश गुप्ता, मनोज सिंह, संतोष कुशवाहा, अंशु पांडे, अमर भारती, राहुल साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।