कार्यक्रम की शुरुआत सुबह महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई अभियान से हुई। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, डॉ भीमराव अंबेडकर और बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उन्हें नमन किया गया।
सुबह 9 बजे मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय द्वारा पार्टी ध्वज फहराया गया। इसके बाद दोपहर 3 बजे नगर कार्यालय में जनसंघ काल के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तिलक राज मंगलम, सूरज प्रसाद, युगल जायसवाल, सरदार जोगिंदर सिंह जग्गी, प्रभु दयाल खंडेलवाल और सागर भारती को शॉल ओढ़ाकर एवं भाजपा पट्टिका देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं डॉ संजय प्रसाद सिंह ने पार्टी के इतिहास और विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “आत्मनिर्भर भारत” और “लोकल फॉर वोकल” जैसी पहलों से देश वैश्विक स्तर पर एक मजबूत निर्माता के रूप में उभरा है।
कार्यक्रम का समापन रंगोली निर्माण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त ने किया और युवाओं से वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीखने की अपील की।
इस मौके पर इला रानी पाठक, रंजन फौजी, महेंद्र प्रजापति, सरदार अनमोल सिंह, प्रो आलोक कुमार, दीपक कुमार सोनकर, राजेश ठाकुर, महेश चौधरी, संतोष कुमार शाह, संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।