पेंशनर कल्याण समाज की बैठक, पेंशन अदालत और प्रोन्नति मुद्दों पर बनी रणनीति

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, जिला रामगढ़ की मासिक बैठक अनुमंडल परिसर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने की।

बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की पुष्टि के साथ हुई। इसके बाद सचिव द्वारा आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही रांची में आयोजित रजत जयंती समारोह में लिए गए निर्णयों और उन पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी साझा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला उपायुक्त से पेंशन अदालत आयोजित करने के लिए आवेदन देकर आग्रह किया जाएगा। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति के मुद्दे को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलने का भी फैसला किया गया।

चितरपुर, मांडू और दुलमी प्रखंडों में संगठन की कमिटी गठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के अंत में दिलीप साहा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह, सचिव छोटू लाल मोदी, संरक्षक शिव शंकर मोदी, सुधीर तिवारी, दूधेश्वर महतो, रामप्रसाद महतो सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।