मारंगमरचा में समाजसेवी सुभद्रा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : मारंगमरचा पंचायत के सोंढ गांव निवासी समाजसेवी सुभद्रा देवी (65 वर्ष) का 6 अप्रैल को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल बन गया।

सुभद्रा देवी, समाजसेवी इंद्रदेव सिंह की पत्नी थीं। उनके निधन पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 7 अप्रैल की सुबह किया जाएगा। सुबह 7 बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास सोंढ से अंतिम यात्रा के लिए निकाला जाएगा और दामोदर नदी (मारंगमरचा बेल कोचवा घाट) पर अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

वे अपने पीछे पुत्र दीपक सिंह, ज्वाला सिंह (गांधी), उज्जवल सिंह और आशीष सिंह सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

शोक व्यक्त करने वालों में नरेश सिंह, महेश सिंह, चंद्रदेव सिंह, मुखिया कुलदीप सिंह, आदित्य सिंह, सुजीत सिंह, संदीप सिंह, अवधेश सिंह, अशोक सिंह, अनुज सिंह, आनंद सिंह, प्रेमसागर सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, सिकंदर सिंह, उमेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, संजय सिंह, विनोद सिंह, मिथिलेश सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।