रामगढ़ के झारखंड इस्पात फैक्ट्री ब्लास्ट में तीसरे मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या 3 हुई, 21-21 लाख मुआवजे पर सहमति

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : जिले के अरगड्डा हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के ब्लास्ट फर्नेस में सोमवार सुबह हुए भीषण विस्फोट में झुलसे मजदूरों की मौत का आंकड़ा बढ़कर तीन हो गया है।

घटना में कुल नौ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सोमवार को दो मजदूरों—अकीला राय (बिजुलिया, रामगढ़) और अशोक बेदिया (महुआ टांड़, हेसला)—की मौत हो गई थी।

वहीं मंगलवार की अहले सुबह एक और घायल मजदूर महुआ टांड़, हेसला वृजलाल बेदिया ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या तीन हो गई है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

घटना के बाद सोमवार देर रात प्रशासन, प्रबंधन और परिजनों के बीच हुई वार्ता में मृतकों के आश्रितों को प्रत्येक को 21-21 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी है।

फिलहाल घटना की जांच और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।