रामगढ, झारखंड : झारखंड के रामगढ़ में बुधवार, 8 अप्रैल को रोटरी रामगढ़ सिटी के द्वारा नव निर्मित ‘रोटरी चौक’ का उद्घाटन किया गया। इस परियोजना के चेयरमैन रूपेश गुप्ता एवं संदीप अग्रवाल थे। चौक का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता के कर कमलों द्वारा किया गया।
यह चौक कुजू फोरलेन से रामगढ़ टाउन में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग पर निर्मित किया गया है, जिससे अब लोगों को रास्ता पहचानने में सहूलियत होगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नम्रता ने कहा कि रोटरी रामगढ़ सिटी द्वारा पब्लिक इमेज को मजबूत करने के लिए यह एक सराहनीय पहल है। वहीं संस्था के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने बताया कि फोरलेन से रामगढ़ टाउन जाने में लोगों को अक्सर भ्रम होता था, जिसे दूर करने के उद्देश्य से इस चौक का निर्माण कराया गया है।
प्रोजेक्ट चेयरमैन रूपेश गुप्ता ने कहा कि यह चौक आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है और अब इसे ‘रोटरी चौक’ के नाम से जाना जाएगा।
इस अवसर पर संस्था के सचिव रोहित पंसारी सहित हरीश चौधरी, विकास अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, राजू अग्रवाल, अनिल गोयल, रवि अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, दीपक खंडेलवाल, तरुण अग्रवाल एवं निधि चौधरी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।