हेसला पतरातू में जमीन विवाद पर बवाल : सड़क जाम, टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत स्थित पीटीपीएस कॉलोनी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। 222.26 एकड़ जमीन को जियाडा को हस्तांतरित करने और उसमें से 40 एकड़ भूमि वरुण बेवरेज को आवंटित करने के फैसले के विरोध में स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।