रामगढ़ (झारखंड) जिला के चितरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Spread the love

चितरपुर (रामगढ़),झारखंड : रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर प्रखंड में एक नाबालिग के साथ बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

इस संबंध में पीड़िता द्वारा रजरप्पा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवर निरीक्षक मो. एकबाल के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया।

इस दौरान कुजू बरकट्ठी निवासी आरोपी आसिफ अंसारी (पिता शाहिद अंसारी) को गिरफ्तार कर रजरप्पा थाना लाया गया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में कांड संख्या 41/26, दिनांक 09 अप्रैल 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिताकी विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अवर निरीक्षक मो. एकबाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।