रामगढ़ कैंट (झारखंड) : भाजपा स्थापना दिवस पर रामगढ़ कैंट मंडल में स्वच्छता अभियान और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान
रामगढ़। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत रामगढ़ कैंट मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय की अगुवाई में वार्ड संख्या 3, 6, 7 और 8 में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
प्रमुख गतिविधियाँ
अभियान की शुरुआत वार्डों के सार्वजनिक स्थलों और मोहल्लों की सफाई के साथ हुई। मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने स्वयं झाड़ू थामकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि “सेवा ही संगठन” के संकल्प के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनहित के कार्यों के लिए समर्पित है।
सम्मान कार्यक्रम
स्वच्छता अभियान के पश्चात, पार्टी की मजबूती के लिए वर्षों से समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। वयोवृद्ध समाजसेवी रामजी प्रसाद, बैजनाथ साव एवं भाजपा जिला मंत्री बनने पर रमेश करमाली को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस दौरान सुशांत कुमार पांडेय ने कहा: “भाजपा एक परिवार है, और आज हम उन कर्मठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर रहे हैं जिनकी मेहनत से संगठन आज इस ऊँचाई पर पहुँचा है।”
उपस्थिति
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपाध्यक्ष रंजन सिंह फौजी , विजय जायसवाल ,राजीव पम्मदत ,सौरभ जयसवाल, आकाश गुप्ता ,विजेंद्र मुंडा, सुमित अग्रवाल, मनोज जायसवाल, दीनदयाल कुमार, राजेश ठाकुर , रूपेश कुमार,सुरेंद्र शर्मा, बैजनाथ सिंह, संजय श्रीवास्तव, कुणाल दास, जगदीश शर्मा,और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वच्छता अभियान और सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। सभी ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे ‘सेवा पखवाड़ा’ के दौरान विभिन्न जनसेवा के माध्यम से आम लोगों की मदद करेंगे।