रामगढ़ (झारखंड) में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गैंग के दो सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी साजिश

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  जिले के पतरातु थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम (SIT) द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातु थाना अंतर्गत हेसला गांव में राहुल दुबे गैंग के सदस्य किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया और सभी थाना व ओपी प्रभारियों को एंटी क्राइम चेकिंग के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में हेसला स्थित टाइप-2 काली मंदिर मैदान में बाइक (JH 02AB 5319) सवार दो संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम

  1. करण करमाली (19 वर्ष), पिता स्व० सागर करमाली, निवासी हेसला, थाना पतरातु, जिला रामगढ़ (स्थायी पता – साड़म, थाना गोला, जिला रामगढ़)

  2. शिवम मिश्रा उर्फ शिवम आनंद उर्फ नंदु (23 वर्ष), पिता वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, निवासी जनतानगर टाइप-1, थाना पतरातु, जिला रामगढ़ (स्थायी पता – नवीनगर, जिला औरंगाबाद)

    बताया।

तलाशी के दौरान करण करमाली के पास से 7.65 एमएम का लोडेड देशी पिस्टल (03 जिंदा गोली सहित) बरामद हुआ। वहीं बाइक के कैरियर में रखे बैग से 9 एमएम का लोडेड देशी कारबाइन (02 जिंदा गोली सहित) बरामद किया गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे राहुल दुबे गैंग के लिए काम करते हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। साथ ही उन्होंने 4 अप्रैल 2026 को पतरातु स्थित ओसम डेयरी प्लांट में हुई फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की।

इस संबंध में पतरातु थाना कांड संख्या 91/26, दिनांक 14.04.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111(2)(b)/111(4)/317(2)/3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1A)/25(1B)a/25(6)/26/35 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

बरामद सामान :

  • 9 एमएम कारबाइन (SMG-01) – 01

  • 9 एमएम जिंदा गोली – 02

  • 7.65 एमएम देशी पिस्टल – 01

  • 7.65 एमएम जिंदा गोली – 03

  • हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (JH 02AB 5319)

छापामारी दल में शामिल अधिकारी/कर्मी :

  • श्री गौरव गोस्वामी, भा०पु०से०, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु

  • पु०नि० सत्येन्द्र कुमार सिंह, पतरातु अंचल

  • पु०अ०नि० शिवलाल कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, पतरातु थाना

  • पु०अ०नि० अख्तर अली, ओपी प्रभारी, भदानीनगर

  • पु०अ०नि० उपेन्द्र कुमार, ओपी प्रभारी, भुरकुंडा

  • पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी, गोला थाना

  • पु०अ०नि० कैलाश कुमार, थाना प्रभारी, बासल थाना

  • पु०अ०नि० उमाशंकर कुमार वर्मा, ओपी प्रभारी, बरकाकाना

  • पु०अ०नि० शिवा कच्छप, पतरातु थाना

  • पु०अ०नि० मंटु कुमार शर्मा, भुरकुंडा ओपी

  • पु०अ०नि० अफजल हुसैन, पतरातु थाना

  • पु०अ०नि० रेणुका कुमारी दास, पतरातु थाना

  • आरक्षी 617 प्रेम कुमार ठाकुर

  • आरक्षी 394 बंटी कुमार

  • तकनीकी शाखा एवं पतरातु थाना सशस्त्र बल

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।