रामगढ़ (झारखंड) :रामगढ़ जिले के 15वें उपायुक्त के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ऋतुराज ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने उन्हें अपना प्रभार सौंपा।
पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जिले का समग्र विकास सुनिश्चित करना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज द्वारा शुरू की गई विकासात्मक पहल को आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि जिले में विकास की गति बनी रहे।