रामगढ़ कैंट : कैप्सूल कोर्स सह निःशुल्क शिक्षा केंद्र में अब सीबीएसई , जैक  व मध्यमा के छात्रों का भी होगा रजिस्ट्रेशन

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड : रामगढ़ कैंट स्थित नई सराय दामोदर नदी पुल के पास संचालित कैप्सूल कोर्स सह निःशुल्क शिक्षा दान केंद्र में दिव्यांग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, निर्धन एवं मेधावी छात्रों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। यहां कक्षा 1 से 10 तक के साथ-साथ इंटरमीडिएट (कला, वाणिज्य और विज्ञान) के सभी विषयों की पढ़ाई सुयोग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा कराई जाती है।