रामगढ़ कैंट (झारखंड) :बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड(बीएफसीएल) ने अर्थ डे (पृथ्वी दिवस)के अवसर पर बुधवार 21 अप्रैल 2026 को इस वर्ष की थीम “आवर पावर, आवर प्लानेट” को ध्यान में रखते हुए सस्टेनेबिलिटी के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।
इस अवसर पर कंपनी द्वारा एचएएसपी परिसर में स्कॉलर्स हाई स्कूल रांची रोड रामगढ के बच्चों ने सस्टेनेबिलिटी से जुड़े मुद्दों पर एक आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके साथ ही एचएएसपी और जीएफए में जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं सतत विकास के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझा।
इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर गौरव बुधियाने अपने संदेश में कहा कि सस्टेनेबिलिटी केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति एक वादा है। उन्होंने बताया कि बीएफसीएल में यह प्रतिबद्धता उत्पादन प्रक्रियाओं और ऊर्जा उपयोग के हर पहलू में दिखाई देती है। एक जिम्मेदार विनिर्माण संगठन के रूप में कंपनी का मानना है कि औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चलने चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि कंपनी अपने कैप्टिव पावर प्लांट के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग कर रही है और अपशिष्ट को ऊर्जा में परिवर्तित कर सतत प्रगति की दिशा में कार्य कर रही है। ऊर्जा-कुशल तकनीकों और जिम्मेदार उत्पादन प्रक्रियाओं को अपनाकर उत्सर्जन में कमी, संसाधनों के संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
बीएफसीएल का यह प्रयास न केवल औद्योगिक उत्कृष्टता को दर्शाता है, बल्कि पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति कंपनी के मजबूत संकल्प को भी स्पष्ट करता है।